यूएई ने ईरान के 10 बैलेस्टिक मिसाइलों, 45 ड्रोनों को रोका

अबू धाबी, 17 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों के दौरान ईरान से दागी गई 10 बैलिस्टिक मिसाइलों और 45 ड्रोनों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “यूएई हवाई रक्षा प्रणालियों ने 17 मार्च 2026 को ईरान से लॉन्च की गई 10 बैलिस्टिक मिसाइलों और 45 यूएवी का मुकाबला किया।”

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी बताया कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से, यूएई की हवाई रक्षा प्रणालियों ने अब तक कुल 314 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज मिसाइलों और 1,672 मानव रहित हवाई वाहनों को रोका है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरानी गोलाबारी के परिणामस्वरूप दो सैन्यकर्मी और छह नागरिक मारे गए हैं, जबकि 157 लोग घायल हुए हैं।

 

Next Post

ब्राह्मण समागम में नव संवत्सर मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के अक्षया तृतीया पर होने वाले चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन 20 मार्च तक होंगे. आज एक पंजीयन डॉ. रेनू मिश्रा संग ज्योतिरादित्य […]

You May Like