कागजों पर विकास, ज़मीन पर दलदल, 8 साल की नाफरमानी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पटेरा-हटा तिराहा मार्ग पर चक्काजाम

पटेरा/दमोह। आज़ादी के 79 साल बीत जाने के बाद भी जब गांव की तकदीर नहीं बदली, तो ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया। ग्राम खमरिया और रेवझामाधों के निवासियों ने शनिवार दोपहर 12 बजे चोपरा रोड और पटेरा-हटा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ गाड़ियों का पहिया थमा रहा, लेकिन प्रशासनिक दावों और ज़मीनी हकीकत का अंतर साफ उजागर हो गया।

ग्रामीणों का दर्द है कि 7 किलोमीटर का यह रास्ता बारिश आते ही दलदल में तब्दील हो जाता है। स्कूली बच्चे, शिक्षक, गर्भवती महिलाएं और रोज़ इस कीचड़ से अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। साल 2018 से लेकर 2021 तक मुख्यमंत्री, कलेक्टर, विधायक और जनपद सीईओ के चौखट पर दर्जनों ज्ञापन चढ़ाए गए, लेकिन बदहाल सड़क की किस्मत नहीं बदली। कागजों में विकास के दावे तैरते रहे और गांव की राह में कीचड़ जमती रही।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसमें थाना पटेरा की पुलिस के द्वारा भी मोर्चा संभाला गया वहीं मौके पर तहसीलदार मानसी अग्रवाल भी पहुंच गई

आक्रोश के बीच इंसानियत

ग्रामीणों ने अपनी ज़िम्मेदारी भी निभाई। जैसे ही सायरन बजाती एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन पहुंचे, भीड़ ने खुद आगे बढ़कर उनके लिए रास्ता साफ किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचीं तहसीलदार मानसी अग्रवाल ने मोर्चा संभाला।

तहसीलदार ने 2 दिन में मुरमीकरण और 10 दिन में डामरीकरण का अल्टीमेटम दिया, तब जाकर चक्काजाम खुला। बहरहाल, ग्रामीणों ने साफ कह दिया है कि अगर इस बार भी सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमाया गया, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन प्रशासन के लिए बड़ी सिरदर्दी बन जाएगा।

 

 

प्रभारी तहसीलदार मानसी अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि जनपद सीईओ हालदार मिश्रा के लिए फोन पर बताया गया है उन्होंने कहा है 2 दिन में मुरमीकरण करवा दिया जाएगा ताकि अभी बरसात में लोगों को निकालने में सहूलियत हो सके

Next Post

सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस-नितिन मिश्रा

Sat Sep 5 , 2026
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस संगठन सचिव द्वारा जिला कार्यालय में पूर्व में नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि नगर पालिका में यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं 35 वर्ष से दमोह विधायक जिन्होंने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में […]

You May Like