यांगून, 30 जुलाई (वार्ता) म्यांमार के कायिन प्रांत के म्यावड्डी कस्बे में बाढ़ में फंसे 771 घरों के कुल 2,851 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग (एमएफएसडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एमएफएसडी ने कहा कि भारी बारिश के कारण थाउंग्यिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया जिसके कारण लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
मौसम एवं जल विज्ञान विभाग के अनुसार आज म्यावड्डी में नदी खतरे के निशान से लगभग 12 फीट ऊपर बह रही है और अगले दिन तक खतरा बना रहने की आशंका है।
