सीहोर। माय भारत द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नशामुक्त भारत के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं एवं विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लेते हुए संगीत एवं नृत्य, नाटक, नुक्कड़ नाटक, मूकाभिनय, चित्रकला, लघु फिल्म, वाद-विवाद, नारा लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. कार्यक्रम में जिला जेल उप अधीक्षक दिलीप नायक, प्रभारी प्राचार्य डॉ शीलचंद गुप्ता, उमेश पंसारी आदि उपस्थित थे.
युवाओं ने दिया नशा मुक्त विकसित भारत बनाने का संदेश
