इछावर। 10वें वल्र्ड कप वुडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर भारतीय वुडबॉल टीम का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान इछावर निवासी राजवीर सिंह दरबार समेत सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों व पूरे दल को दूतावास में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी हाई कमिश्नर हितेश जे. राजपाल उपस्थित रहे. उन्होंने भारतीय खिलाडिय़ों के खेल और कोच प्रदीप एवं खिलाड़ी राजवीर सिंह दरबार के कुशल मार्गदर्शन की जमकर सराहना कोच व राजवीर सिंह दरबार व अन्य खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
मलेशिया दूतावास में सम्मानित हुए इछावर के राजवीर
