कान्हा-किसली के वनांचल में शिक्षा और संस्कारों की अनूठी पहल

बालाघाट, कान्हा-किसली के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कारों के विकास के उद्देश्य से इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन, नागपुर द्वारा सराहनीय पहल की गई है। फाउंडेशन की ओर से बैहर परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 1008 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, रजिस्टर, पेन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अनीश जैन ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए अहिंसा, जीवदया, शुद्ध शाकाहार, सात्विक जीवनशैली और भारतीय संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में पुस्तकें और हृदय में संस्कार होंगे, तभी एक शिक्षित, संवेदनशील और अहिंसक भारत का निर्माण संभव है।

फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2026 में 48 विद्यालयों तक शैक्षणिक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन संस्था के निरंतर प्रयासों और सहयोगियों के योगदान से यह अभियान 108 विद्यालयों तक पहुंच गया। इस प्रकार संस्था ने अपने निर्धारित लक्ष्य से दोगुने से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है। विशेष रूप से वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाने से उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला है।

इस सेवा अभियान में फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अनीश जैन, श्रीमती वर्षा जैन, बैहर क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष श्री विक्रम जैन, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा सहयोगी संस्था श्री उत्तम कल्याण ट्रस्ट ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और संस्कारमय जीवन की कामना करते हुए अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था का उद्देश्य शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ बच्चों में अहिंसा, करुणा, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का विकास करना है, ताकि समाज में शिक्षित, संवेदनशील और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण हो सके।

Next Post

वोल्वार्ड्ट और वेलिंगटन की बदौलत स्ट्राइकर्स को घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत

Sat Oct 31 , 2026
सिडनी, 31 अक्टूबर (वार्ता) लॉरा वोल्वार्ड्ट (70) और अमांडा-जेड वेलिंगटन (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपने विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन की शुरुआत घरेलू मैदान पर जीत के साथ की। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए 70 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर […]

You May Like