परियोजना अधिकारी-सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा

आगर, जिले के बड़ौद में लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही करते हुए 30 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर को पकड़ा. लोकायुक्त के महानिदेशक के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में मंगलवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ौद में महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बहादुर लोहार ने दिनांक 4 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी कि मेरी पत्नी रामू की, महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद की नियुक्ति हेतु परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80 हजार की मांग की जा रही थी. बहादुर लोहार के निवेदन करने पर परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान 60 हजार रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ. पहली किश्त 30000 रुपए लेते गुरुवार शाम परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को रंगे हाथों पकड़ा गया.

Next Post

सडक़ बनने से पहले कर लिए अवैध नल कनेक्शन

Thu Nov 5 , 2026
शाजापुर, शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित महूपुरा पटेलवाड़ी क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा सडक़ निर्माण कराया जा रहा है. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ रहवासियों ने रातों रात अवैध नल कनेक्शन करवा लिए. सडक़ बनने से ठीक पहले कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से नल कनेक्शन जोडऩे की सूचना […]

You May Like