तिरला धाम में 27 से शुरू होगा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव 

धार। जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर इंदौर–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम तिरला का प्राचीन रणथंभौर गणेश मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां अर्जी लगाने से गणेशजी सभी विघ्न हर लेते हैं।

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर प्रातः 5 बजे अभिषेक व मंत्रोच्चारण से 11 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन प्रातः 11 बजे श्रृंगार आरती व शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी। 31 अगस्त को राधारानी प्राकट्य उत्सव व दीपोत्सव मनाया जाएगा।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारा प्रसादी रहेगी। अनंत चतुर्दशी पर यज्ञ, महाआरती व महाप्रसादी के साथ समापन होगा। इस आयोजन में मध्यप्रदेश सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु तिरला धाम पहुंचेंगे।

Next Post

महाराष्ट्र चुनाव संबंधी गलत ट्वीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी पर रोक लगाई

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस की ओर से चुनाव विशेषज्ञ एवं सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के सह-निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार के खिलाफ 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का गलत विश्लेषण करने वाले एक ट्वीट को लेकर दर्ज दो प्राथमिकियों की कार्यवाही […]

You May Like