हुरुन के फैमिली बिजनेस लिस्ट में शामिल हुआ नुवाल परिवार, अंबानी को नहीं मिली जगह

 हुरुन इंडिया फैमिली बिजनेस लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में अब नागपुर के नुवाल परिवार ने भी अपनी जगह बना ली है। देखें पूरी लिस्ट।

हुरुन इंडिया की सबसे मूल्यवान फैमिली बिजनेस लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में उन परिवारों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने दम पर बड़ा कारोबार खड़ा किया है। अब उनकी अगली पीढ़ी भी कारोबार में मदद कर रही है। इस लिस्ट में दवा और हेल्थकेयर, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्वेलरी और रियल एस्टेट, डिफेंस सेक्टर शामिल हैं।

डिफेंस सेक्टर के दिग्गज सत्यनारायण नुवाल को भी शामिल किया गया है। परिवार का बिजनेस मूल्य 1.6 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। इस लिस्ट में अडाणी परिवार सबसे ऊपर है। गौतम अडाणी इस परिवार को चलाते हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स जैसी कंपनियों के साथ उनकी कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रुपये है, इसलिए यह भारत का सबसे मूल्यवान पहला पीढ़ी का व्यवसाय है।

Next Post

दिव्यांग बालिका की राशन समस्या का त्वरित समाधान

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह ने साप्ताहिक जनसुनवाई में दिव्यांग बालिका यामिनी बी की राशन पात्रता पर्ची की समस्या तुरंत हल की. आधार और दिव्यांगता प्रमाण पत्र न होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो सकती थी, लेकिन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केवल एक घंटे में पात्रता पर्ची जारी […]

You May Like