अनिल पटेल लाइन अटैच, विद्यावारिधि तिवारी होंगे गढ़वा के नए थाना प्रभारी

सिंगरौली, जिले के गढ़वा थाना में पदस्थ निरीक्षक अनिल पटेल को लाइन अटैच किया गया है। वही लाइन में तैनात निरीक्षक विद्यावारिधी तिवारी को गढ़वा थाने की कमान सौंपी गई है। सूत्रों की माने तो गढ़वा थाना में पदस्थ निरीक्षक अनिल पटेल को अचानक पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा लाइन हाजिर किया गया हैं। वहीं लाइन में पदस्थ निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी को गढ़वा थाना की कमान पुलिस अधीक्षक ने सौंपी है। पुलिस विभाग में तबादलों के बाद विपक्ष ने यहां तक कह दिया कि सिंगरौली में अब अधिकारियों को इधर से उधर होना ट्रांसफर उद्योग बना दिया गया है। सूत्रों की मानें तो पटेल से सत्ताधारी नेता नाराज थे। इधर निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी की बात करें तो जब से सिंगरौली आए हैं तब से कहीं ना कहीं एक दो माह या तीन माह में इधर से उधर हो रहे हैं। बताया जाता है कि निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी माडा़ थाने की कमान संभाली। लेकिन वहां भी बहुत दिन नहीं टिक पाए। इसके बाद बरगवां थाने की जिम्मेदारी ली। लेकिन भाजपा संगठन के एक बड़े नेता से बात नहीं बनी तो लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई थी। फिर किसी तरीके से यातायात प्रभारी बनाया गया। जहां यातायात थाने में भी बहुत दिन नहीं टिक पाए फिर से लाइन हाजिर हो गए। अब बात बनी तो निरीक्षक अनिल पटेल को गढ़वा से लाइन हाजिर करते हुए लाइन में तैनात निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी को पुलिस अधीक्षक ने गढ़वा थाने की कमान सौपीं हैं।

Next Post

जेपी निगरी थर्मल पावर के कर्मचारियों को मिला प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण टिप्स

Wed Feb 26 , 2025
सिंगरौली, रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अंतर्गत पहले दिवस में फर्स्ट एड ट्रेनर डॉ. डीके मिश्रा के द्वारा जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण है। इस दौरान ट्रेनिंग हाल में उपस्थित कर्मियों […]

You May Like