विधानसभा अध्यक्ष तोमर मेमू ट्रेन से वीरपुर पहुंचे, कहा- ब्रॉडगेज से आएगी समृद्धि

श्योपुर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से वीरपुर तक शुरू हुई मेमू ट्रेन से जौरा से वीरपुर पहुंचे। उनके साथ श्योपुर-मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी मौजूद थे।वीरपुर स्टेशन पर मेमू ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया, जहां लोगों ने रेल सेवा की इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

वीरपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रॉडगेज रेल सेवा से क्षेत्र के लोगों का आवागमन अधिक सुगम होगा। उन्होंने बताया कि इसका सीधा लाभ व्यापार और रोजगार को मिलेगा, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और समृद्धि आएगी। तोमर ने कहा कि वीरपुर-विजयपुर श्योपुर का प्रवेश द्वार है, जहां अब रेल सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर तक यह रेल सेवा श्योपुर तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों का ‘सपना और संकल्प’ बताया जो अब पूरा हुआ है।तोमर ने ब्रॉडगेज रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से ही क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिल सकी है, जो श्योपुर अंचल के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

Next Post

पश्चिमी अलास्का में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें दो पायलटों समेत कुल आठ लोग सवार थे

Fri Aug 21 , 2026
वाशिंगटन, पश्चिमी अलास्का में एक दूर-दराज रडार साइट के पास आठ लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन के अनुसार, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। यह विमान एंकरेज से उड़ा […]

You May Like

मनोरंजन