मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का रीवा के बंदरिया श्मशान घाट मे किया गया अंतिम संस्कार

रीवा :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा के बदरिया श्मशान घाट मे किया गया बडे बेटे रामानंद यादव ने मुखाग्नि दी ,उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने घर पहुंच कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर श्मशान घाट पर पहुंच कर अंतिम संस्कार मे भी शामिल हुए इस दौरान विधायक सहित भाजपा के नेतागण और प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे.
27 जून की रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस और पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था। 30 जून को हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। देर रात पार्थिव शरीर रीवा संजय नगर घर मे लाया गया.
विदेश दौरे पर हैं मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय सात दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वह दुबई और स्पेन दौरे पर गए हैं। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी हैं। जिस वक्त उनके पिता ब्रह्मानंद यादव का निधन हुआ, उस समय वे दुबई से स्पेन के लिए रवाना हो चुके थे।डॉक्टर मोहन यादव के दोनो बेटे और बहन अंतिम संस्कार मे शामिल होने उज्जैन से रीवा पहुंचे है अपने नाना को अंतिम विदाई दी ब्रह्मानंद यादव शुरू से संघ विचारधारा से जुड़े रहे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया था रीवा मे शिक्षक रहे और उनका शिक्षा जगत मे बहुत योगदान रहा है.

Next Post

बेटा-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पहुंची पहुंची कलेक्टर के पास

Wed Jul 16 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ शिकायत लेकर पहुंची, बुजुर्ग ने बताया कि मेरे छोटे बेटे व बहू मुझे मकान के तीसरा हिस्से के लिए मुझको प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि बंटवारे के समय यह हिस्सा मेरे व मेरे […]

You May Like