
भोपाल। वर्ष 2026 में पुरातत्व विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ नारायण व्यास ने गुरुवार को डॉ मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर डॉ व्यास ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ यादव ने उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए पुरातत्व एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
डॉ नारायण व्यास लंबे समय से पुरातत्व विज्ञान, ऐतिहासिक शोध और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। मुलाकात के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
