सेठ ने काम देने से किया इनकार, तो नाबालिग ने साफ कर दिया डम्पर; जीआरपी की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी

भोपाल। जीआरपी भोपाल ने डम्पर ट्रक चोरी करने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा. आरोपी से चोरी गया डम्पर ट्रक जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रू. है. नाबालिग ने डम्पर मालिक के पास काम मांगने गया था, जब सेठ के काम देने से मना किया तो आरोपी ने रात के समय मौका देखकर उसे चोरी कर ले गया. आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसे बचपन से ही ट्रक ड्राईवर के साथ रहकर ट्रक चलाना सीखा है.

रेल इकाई भोपाल मे पंजीबद्ध सनसनीखेज चोरी के मामले में उ.पु.म. / पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढा और अन्य अधिकारियों की निगरानी में जीआरपी ने सराहनीय कार्य किया.

जानकारी के मुताबिक 15 मार्च को रात के समय फरियादी मिराज खान (31) निवासी करोंद ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. मिराज ने पुलिस को बताया कि उनका डम्पर ट्रक रेलवे परिक्षेत्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन समदडीया ग्रुप की साइट से चोरी हो गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ने घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला.

जीआरपी की कार्रवाई के दौरान सूचना मिली की जे.पी. नगर कार्बाइड फैक्टरी के पास चोरी गया डम्पर ट्रक खड़ा है. मौके पर पहुंचकर जीआरपी की टीम ने ट्रक में सो रहे नाबालिक बालक को उतारकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक दिन पहले वह सेठ से काम मांगने गया था, छोटी उम्र देखकर सेठ ने उसे काम पर नहीं रखा. आरोपी ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, पहले वह साईटो पर ट्रक चालकों के साथ रहकर क्लिनरी का काम करता था. इस दौरान उसने ट्रक चलाना भी सीख लिया. काम न मिलने से वह परेशान था. रात के समय में खड़े डम्पर ट्रक में चाबी लगी होने से उसे मौका मिला और वह ट्रक चलाकर चोरी कर ले गया. जीआरपी ने मौके पर चोरी गया ट्रक जब्त किया. नाबालिग की काउंसलिंग कराते हुए किशोर न्यायलय प्रकरण भेजा गया. इसके बाद नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले किया गया.

Next Post

दहशत का बुधवार: LNCT, JK हॉस्पिटल समेत कई संस्थानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। राजधानी में एक ही दिन में कई यूनिवर्सिटी और अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई. बुधवार को इन स्थानों पर बम होने की सूचना पर पहुंची बीडी और डीएस और स्थानीय थानों की पुलिस ने तलाशी ली. संस्थानों को उड़ाने की सूचना हालांकि अफवाह निकली. जानकारी के मुताबिक […]

You May Like