
भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार ने ईरानी डेरे के अमन कालोनी में पुलिस की दाबिश के दौरान पकड़े गए बदमाशों को लेकर जानकारी साझा की. बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान संजय कुमार ने बताया कि 8 महिला और 31 पुरुष आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं.
पुलिस आयुक्त ने कहा कि अमन कालोनी ईरानी डेरा की घेराबंदी कर आरोपियो की तलाश की गई, जहाँ ईरानी समाज के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस कार्यवाई में बाधा डाली. कानूनी तौर पर ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारियां की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस की दबिश में कुख्यात, इनामी अपराधियों को पकडने में सफलता पाई गई. सभी अपराधियों पर कई गंभीर किस्म के आपराधिक प्रकरण दर्ज है ,जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों में कई दुसरे राज्य के भी निवासी है और कुछ बदमाशों को कई राज्यो की पुलिस तलाश रही है, जिनके ऊपर इनाम भी घोषित है.
संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशो में से 5 स्थाई वारंटी, जिनके विरूद्ध 7 स्थाई वारंट जारी हुए थे. बदमाशों से चोरी के संदेह में 17 दो पहिया वाहन , 39 मोबाइल , 640 ग्राम सोने एवं 240 ग्राम चांदी के जेवरात पुलिस ने जब्त किए. महिला आरोपी नाजमा पति हबीब अली अमन कॉलोनी के पास से कुल 1 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त कर कार्यवाई की जा रही हैं.
उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से थाना निशातपुरा में अन्य राज्यों व जिलों से कई बार आरोपियो की तलाश में पुलिस की टीमें आ रही थी, जिनके आरोपी थाना निशातपुरा स्थित अमन कालोनी में छुपे होने की सूचना थी. इन आरोपियो की जब भी तलाश में टीम अमन कालोनी पहुंचती थी तो, यहां के रहवासी एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने में वाधा बनते हुए उन्हें भगा देते थे.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवेधश गोस्वामी ने शहर के सभी थानो क्षेत्र मंगलवार को देर रात में कांम्बिग गस्त के निर्देश दिए थे. अमन कालोनी ईरानी डेरा मे रहने वाले बदमाशो की धरपकड / कार्यवाही के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल मयूर खण्डेलवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 मलकीत सिंह और अति पुलिस उपायुक्त अनिल शर्मा सहित , सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी व अन्य 8 सहायक पुलिस आयुक्त,16 निरीक्षक एवं 400 पुलिस बल की टीम तैयार की गई.
