शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नियम विरुद्ध निर्माण

बुधनी। कन्या हाई स्कूल के बाजू में बने नगर परिषद के नव-निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नियम उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है. नीलामी में खरीदी गई दुकान नंबर 116 और 117 को नियम विरुद्ध तरीके से तोड़कर एक बड़ा शॉप स्पेस बनाया जा रहा है, जबकि नगर परिषद के प्रावधानों में नीलाम की गई दुकानों में इस प्रकार किसी भी संरचनात्मक बदलाव की अनुमति नहीं है. नागरिकों का कहना है कि नव निर्मित कॉम्प्लेक्स में ही ऐसी अनियमितताएं चिंताजनक हैं और इससे आगे अव्यवस्था बिगड़ने की आशंका है. उन्होंने नगर परिषद से इस अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई करने और नियमानुसार व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है. अब देखना यह होगा कि नगर परिषद इस प्रकरण पर क्या निर्णय लेती है और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाती है. हालांकि सीएमओ संतोष रघुवंशी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार्य बंद करवाया गया है और संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया जाएगा.

 

Next Post

पिता की जगह बेटे को 30 घंटे हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त

Thu Dec 4 , 2025
इंदौर: शहर में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में चंदन नगर पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में है. आरोप है कि नाबालिग से शारीरिक शोषण के आरोपी रियल एस्टेट कारोबारी को पकड़ने के बजाय पुलिस ने उसके इंजीनियर बेटे को अवैधानिक रूप से करीब 30 घंटे थाने में बैठाए रखा. इस […]

You May Like