भारतीय सेना का जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में हुआ शहीद

जम्मू, (वार्ता) जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में बुधवार को भारतीय सेना का एक जवान लांस नायक दिनेश कुमार पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गया।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,जीओसी और व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक 5 एफडी रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने 07 मई 25 को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। हम पूंछ सेक्टर में निर्दोष नागरिकों पर लक्षित हमलों के सभी पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।

 

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान तनाव को रोकेंगे

Thu May 8 , 2025
वाशिंगटन/नई दिल्ली, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को रोकना चाहते हैं, और तनाव को कम करने में मदद करने के लिए अपने अच्छे कार्यालयों की पेशकश की। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, राष्ट्रपति ट्रम्प ने […]

You May Like

Play sound