अंकुर कॉलोनी में बीजेएस द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

सागर। भारतीय जैन संघटना चैप्टर मकरोनिया के तत्वाधान में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया गया। रविवार को अंकुर कॉलोनी विद्या भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 125 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शुरुआत में कुंडलपुर के बड़े बाबा के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, समाजसेवी गुलजारीलाल जी जैन,मंदिर कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन पटवारी, बीजेएस संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन लालो, सचिव सुकमाल जैन नैनधरा,संजय दिवाकर, इंजी. महेश जैन, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघई,प्रदीप मंगलम, चेप्टर अध्यक्ष प्रसन्न जैन ने किया।

शिविर में ने मरीजों की जांच की। डाॅ.विशाल जैन ने बताया कि सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सांस के मरीजों का ठंड से बचाव करना जरूरी है। नियमित सूरज की किरणों में बैठकर धूप लेना जरूरी है। शिविर में मकरोनिया क्षेत्र के मरीजों की भीड़ रही।शिविर में

डॉ. विशाल जैन, एमडी मेडिसिन, डॉ गर्वेश मोदी, नेत्ररोग विशेषज्ञ, डॉ. गौरव प्रजापति हड्डी रोग, डॉ. सर्वेश जैन मनोरोग चिकित्सा, डॉ खुशबू यादव, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने अपनी सेवाएं दी।शिविर में सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी दी गई। शिविर में मरीजों की पैथोलॉजी द्वारा जांच कराने पर भी 50 % डिस्काउंट दिया गया।शिविर को सफल बनाने में बीजेएस मकरोनिया चैप्टर उपाध्यक्ष दीपराज मडी, सुदीप कर्रापुर,अमित खमकुआ,शिवम जैना ग्लास सहित सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Next Post

गंजबासौदा में किसानों ने सीएम डॉ. यादव का हल भेंटकर किया अभिनंदन

Sun Nov 23 , 2025
गंजबासौदा। आज विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों ने पारंपरिक प्रतीक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। किसानों द्वारा किया गया यह सम्मान उनके प्रति मुख्यमंत्री की किसानहितैषी नीतियों और क्षेत्र में […]

You May Like