भारत का रहा है डिजिटल क्रांति की अगुआई: सिंधिया

नयी दिल्ली, 15 फरवरी, (वार्ता) केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि भारत डिजिटल क्रांति की अगुआई कर रहा है, जिसके तहत सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 17 साल बाद 262 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

श्री सिंधिया ने यहां एक बिजनेस सम्मेलन में कहा, “आज, डिजिटल बुनियादी ढांचे ने भौतिक बुनियादी ढांचे की जगह ले ली है, और भारत सबसे उन्नत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के साथ दुनिया का नेतृत्व कर रहा है जो वैश्विक डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत हिस्सा संचालित करता है। इस प्रगति का एक शानदार उदाहरण बीएसएनएल है, जिसने 17 वर्षों में पहली बार लाभप्रदता हासिल की है।”

उन्होंने कहा कि नवाचार राष्ट्रीय विकास का इंजन है, और भारत में, पूंजी जो नवाचार की कुंजी है, एक वस्तु बन गई है। यहां सरकार और निजी क्षेत्र के बीच तालमेल वैश्विक स्तर पर बेजोड़ है।

 

Next Post

मध्यस्थों ने अक्सर मेजबान देश के न्यायिक निर्णयों की अनदेखी की है: सीतारमण

Sat Feb 15 , 2025
नयी दिल्ली,15 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार शाम को कहा कि मध्यस्थों ने अक्सर मेजबान देश के न्यायिक निर्णयों की अनदेखी की है। श्रीमती सीतारमण ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक और निवेश संधि मध्यस्थता पर प्रथम स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र डिप्लोमा पाठ्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर […]

You May Like