
दमोह। थैलेसीमिया व अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को दमोह में एक निःशुल्क एच.एल.ए. (HLA) टेस्ट व बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।इस शिविर का आयोजन थैलेसीमिया जन जागरण समिति, मध्यप्रदेश, रक्तदान जीवनदान सेवा समिति, दमोह, जिला चिकित्सालय, दमोह तथा डीकेएमएस (DKMS) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।शिविर में देश के प्रतिष्ठित बाल रक्त व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास दुआ (प्रिंसिपल डायरेक्टर व हेड) तथा डॉ. परमिंदर पाल सिंह (सलाहकार, बाल रक्त व कैंसर रोग विशेषज्ञ) मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता, उपचार प्रक्रिया तथा संभावित डोनर चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर 12 वर्ष से कम आयु के थैलेसीमिया मरीजों एवं उनके भाई-बहनों के लिए DKMS द्वारा निःशुल्क HLA टेस्ट किया जाएगा। HLA टेस्ट बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की पहचान करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।शिविर में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया, एप्लास्टिक एनीमिया, ब्लड कैंसर तथा अन्य रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों के अभिभावक विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वर्गीय प्रेम शंकर धगट स्मृति, शासकीय जिला चिकित्सालय, अस्पताल चौराहा, मानस भवन के सामने, दमोह में आयोजित होगा।आयोजकों ने जिले व आसपास के क्षेत्रों के पात्र मरीजों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए लक्ष्मीकांत जी (7000465656)
हिमांशु ताम्रकार
(7869121302)
तथा विकास शुक्ला (9713155330) से संपर्क किया जा सकता है।
