दिल्ली में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट की संभावना

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका मुख्य असर आज के बाद एक बार फिर चार अप्रैल के आसपास देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने दिल्ली और उससे सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम और बुलंदशहर जैसे इलाकों में तापमान में भारी गिरावट की भविष्यवाणी की है।

इस बीच मौसम विभाग के शाम की बुलेटिन में कहा है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 35.1°C दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 180 के सूचकांक के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही।

 

Next Post

हनुमान लोक में गूंजी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अमृतवाणी: राम-सीता मंदिर निर्माण का लिया संकल्प, उमड़ा जनसैलाब

Mon Mar 30 , 2026
सौसर। चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर ‘हनुमान लोक’ जामसांवली धाम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित दिव्य रामकथा के दूसरे दिन भक्ति और ज्ञान की त्रिवेणी बही। विश्व विख्यात पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम की बाल्यावस्था, गुरुकुल जीवन और आदर्श […]

You May Like