भिंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, ‘रेस्पीफ्रेश टीआर’ सिरप का स्टॉक जब्त

भिंड: औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ के नेतृत्व में एक टीम ने भिंड और मेहगांव में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर प्रतिबंधित ‘रेस्पीफ्रेश टीआर’ कफ सिरप का स्टॉक जब्त कर लिया है। दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाकर उन्हें फ्रीज कर दिया गया है और सैंपल जांच के लिए आज बुधवार को ही लैब भेजे गए हैं।

ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने बताया कि औषधि प्रशासन मुख्यालय ने ‘रीलाईफ’ और ‘रेस्पीफ्रेश टीआर’ सिरप को अमानक घोषित करते हुए उनकी बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के बाद जिले में सघन जांच अभियान शुरू किया गया। स्टॉक जांच के दौरान भिंड के नीलकंठ ट्रेडर्स पर रेस्पीफ्रेश सिरप का स्टॉक मिला। पता चला कि यहीं से यह स्टॉक मेहगांव के राठौर मेडिकल को सप्लाई किया गया था। टीम ने दोनों जगहों पर एक साथ दबिश देकर पूरे स्टॉक को सील कर दिया।

Next Post

ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर का स्वागत, उनके साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं : मोदी

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा है कि वह अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं। श्री स्टारमर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचे। उनके साथ ब्रिटेन का […]

You May Like