भीकनगांव नगर परिषद में उप राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

भीकनगांव। नगर परिषद भीकनगांव में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन को 15,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 6 निवासी सिराज उर्फ कालू, पिता मकसूद पठान, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। योजना के तहत दूसरी किस्त जारी कराने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा उससे 15,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और मयंक जैन को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Next Post

लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स ने उठाई सख्त नियमों और पंजीयन की मांग

Fri Apr 17 , 2026
सिंगरौली। लैब टेक्नोलॉजिस्ट डे के अवसर पर भोपाल में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सिंगरौली जिले से शिवप्रसाद विश्वकर्मा, चंदू प्रसाद शाह, राजकुमार गुप्ता, विक्रम शाह और राम अनुज शाह सहित […]

You May Like