लापरवाही पर जोनल स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित, कई सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त

ग्वालियर: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कर्तव्यों में लापरवाही, गंदगी और बिना सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरी है। इस बड़ी कार्रवाई के तहत जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कई सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।अपर आयुक्त (स्वास्थ्य विभाग) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 2 और 3 में भारी गंदगी और कचरे के ढेर मिले थे। नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा था।

क्षेत्र क्रमांक 07 के प्रभारी जोनल हेल्थ ऑफिसर जीतू जादो को पूर्व में दो बार नोटिस देकर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति जस की तस रही। इसे गंभीर लापरवाही और सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए निगमायुक्त ने जीतू जादो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।स्वच्छता कार्य में अनियमितता बरतने पर वार्ड क्रमांक 20 के विनियमित सफाई कर्मी व तत्कालीन वार्ड हेल्थ ऑफिसर अनिल छात्ररे की सेवाएं भी आयुक्त के निर्देश पर समाप्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा, लंबे समय से बिना सूचना गायब रहने वाले आउटसोर्स सफाई श्रमिक लक्ष्मण (वार्ड 06) और सोनू (वार्ड 60) की सेवाएं समाप्त कर उन्हें संबंधित एजेंसी को वापस भेज दिया गया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 04, 12, 14, 21, 52 और 55 के कई नियमित सफाई कर्मियों के खिलाफ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, वार्ड 64 के कर्मी पवन को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

Next Post

मजदूर दिवस पर संयुक्त ट्रेड यूनियन की रैली

Sat May 2 , 2026
सतना :ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेतृत्व में 1 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सतना में एक रैली का आयोजन किया गया।रैली पुष्कर्णी पार्क से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुष्कर्णी पार्क में संपन्न हुई। यह रैली श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और […]

You May Like

मनोरंजन