
सिंगरौली । कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होने सिंगरौली पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल के स्वागत में नौगढ़ वार्ड क्रमांक 45 में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
अमित द्विवेदी पूर्व महामंत्री पीसीसी एवं पार्षद रामगोपाल पाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के माहौल में बदल दिया। स्वागत की भव्यता ऐसी रही कि सड़कों पर लोगों का हुजूम नजर आया। सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर अपने नेता के स्वागत के लिए कतारबद्ध खड़ी रहीं। वहीं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच कमलेश्वर पटेल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जैसे ही कमलेश्वर पटेल का काफिला नौगढ़ पहुंचा, पूरा इलाका स्वागत नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। पारंपरिक कलश यात्रा और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। इस अवसर पर सिंगरौली जिले की प्रभारी कविता पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पार्षद प्रेमसागर मिश्रा, पार्षद परमेश्वर पटेल, पार्षद अनिल वैश्य, पार्षद विजय शाह, पूर्व पार्षद विनीता कुशवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
