भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में ट्रेड के लिए खुले।
भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार, 10 जुलाई को तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। ट्रेड के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 664.04 अंक या 0.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 77,405.86 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 219.00 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,181.80 पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पैक के टॉप-30 शेयरों में से 27 हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बाकी तीन शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
