तेज बारिश में स्कूल की दीवार गिरी, अवकाश होने के कारण टला बड़ा हादसा

मुरैना। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। बारिश के कारण सबलगढ़ तहसील के रामपुर कला गांव स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल बंद था, क्योंकि अधिक बारिश के चलते स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में बच्चों की उपस्थिति के दौरान होता, तो एक बड़ा नुकसान हो सकता था। दीवार गिरने से स्कूल भवन जर्जर स्थिति में आ गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्कूल भवन की मरम्मत और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

गिरी हुई दीवार स्कूल परिसर के उस हिस्से की थी जो जंगल की ओर है, जिससे अब स्कूल का परिसर पूरी तरह खुल गया है। यह इलाका श्योपुर के जंगलों से लगा हुआ है, जहां अक्सर जंगली जानवर देखे जाते हैं। दीवार गिरने के बाद छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

प्राचार्य आदिराम भारती ने बताया कि भवन का मुख्य भाग सुरक्षित है, लेकिन टॉयलेट और जंगल की ओर की दीवार गिर गई है। उनसे पूछा गया कि अब तक कार्य क्यों नहीं कराया गया, तो उन्होंने कहा कि अब विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Next Post

सरकार ने दी रेलवे की 11,169 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को मंजूरी

Thu Jul 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) सरकार ने देश भर में आवागमन एवं माल परिवहन के बुनियादी ढांचे के विस्तार को गति देने के लिए गुरुवार को छह राज्यों में विभिन्न रेल खंडों पर अतिरिक्त लाइनों के निर्माण के लिए कुल 11,169 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी। प्रधामंत्री […]

You May Like