दस माह से गायब पटवारी को अंतिम नोटिस

सात दिन के भीतर उपस्थित नहीं होने पर किया जायेगा सेवा से पृथक

जबलपुर: दस माह से बिना किसी सूचना के कर्तव्य से अनुपस्थित पाटन तहसील के पटवारी मुकेश तिवारी को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पाटन मानवेन्द्र सिंह ने आखिरी नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर भी तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराये जाने की स्थिति में उन्हें शासकीय सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अधिकारी पाटन के अनुसार पटवारी मुकेश तिवारी बगैर किसी सूचना और अवकाश स्वीकृत कराये बिना पिछले दस माह से कत्र्तव्य से अनुपस्थित हैं।

उन्होंने बताया कि लगातार अनुपस्थित रहने पर पटवारी मुकेश तिवारी को समय-समय पर तीन बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किये गये। लेकिन उनके द्वारा किसी भी नोटिस का जबाब नहीं दिया गया और वे कत्र्तव्य पर भी उपस्थित नहीं हुये। अनुविभागीय अधिकारी के मुताबिक पटवारी मुकेश तिवारी को अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है और सात दिन के भीतर तहसील कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। अंतिम अवसर दिये जाने के के बावजूद भी यदि वे सात दिन के भीतर उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं तो उन्हें शासकीय सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

बस- ऑटो की मनमानी के कारण निकलना हुआ दूभर

Wed Jan 29 , 2025
दमोहनाका में रोड पर ही खड़े करके बैठा रहे सवारी जबलपुर: शहर की सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक दमोह नाका से आम जनता का निकलना पूरी तरह से दूभर हो चुका है। जिसका मुख्य कारण यहां पर बस और ऑटो चालक अपनी मनमानी पर उतारू हो चुके हैं,जो की […]

You May Like