अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग दिवस पर “नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार” आयोजित

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बाल भवन, सिटी सेंटर में नशामुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव थे। अध्यक्षता गंगा जगतगुरु अखाड़ा परिषद के संस्थापक जगतगुरु श्री आनंदेश्वर महाराज ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री नम्रता गुप्ता, डॉ. रश्मि मिश्रा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, नारकोटिक्स विभाग के आदित्य रंजन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उमेश कुमार स्वर्णकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रहलाद भाई सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों का सशक्त मंचन कर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाकर नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

Next Post

मंत्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण 

Sat Jun 27 , 2026
दमोह.जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई लोधी प्रांगड़ नोहटा में मप्र शासन में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा […]

You May Like