अवैध रूप से सागौन की सिल्लियां परिवहन करते महिन्द्रा बोलेरो जीप जब्त

रायसेन।सिलवानी में उप वनमंडलाधिकारी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा ने दल-बल के साथ गश्त के दौरान सागौन तस्करी की सूचना पर दो दल बनाकर रात में नाकेबंदी की। लगभग 3:20 बजे संदिग्ध बोलेरो वाहन एमपी 04 जीबी 2240 को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक भाग निकला। पीछा कर वाहन को बरामद कर उसमें सागौन के 20 नग गोल लकड़ी पाए गए। वाहन को जब्त कर वन परिसर सिलवानी लाया गया। दो आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में वन अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

इस्पात मंत्रालय की आयातकों को सलाह, आवेदन खारिज होने पर करें अपील

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) इस्पात मंत्रालय ने गैर-लाइसेंसधारी कंपनियों से कहा है कि आयात के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) खारिज होने के बाद बार-बार आवेदन न करें, इसकी बजाय अपील दायर करें। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कई कंपनियाँ इस्पात आयात के लिए […]

You May Like