
सतनाlमहिला कांग्रेस प्रभारी प्राची शुक्ला ने कहा की महिलाओं के लिए राजनीति करना बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य है.
शुक्रवार को वह स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय मे महिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक को संबोधित कर रही थी.उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पहले महिलाओं को अपना परिवार देखना होता है उसके साथ-साथ ही राजनैतिक कार्य करने होते हैँ l महिला कॉंग्रेस प्रभारी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की हमारी महिला कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है महिला कांग्रेस के हर कार्यक्रम मे हर आंदोलन मे हर चुनाव मे कदम से कदम मिला कर पार्टी के लिए काम करती हैँ l बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा की हमारे देश मे लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, आज़ादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए काम करती आयी है जिसके फलस्वरुप आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे हैँ l जिला शहर अध्यक्ष आरिफ इक़बाल सिद्दीकी ने कहा शहर के सभी वार्डों मे महिला कांग्रेस वार्ड कमेटी बनाई जाये जिसमे की हर वार्ड से लगभग 10 महिलाएं होनी चाहिए. बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉली चौरसिया ने भी बैठक में अपनी बात रखी.
