बसंत पंचमी को महाकुंभ स्नान को लेकर हाइवे पर प्रशासन की तैयारी

नवभारत न्यूज

रीवा, 2 फरवरी, प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. रीवा-प्रयागराज हाइवे में कई होल्डिंग प्वाइंट बनाए गए है और बार्डर के अलावा अलग-अलग स्थानो पर पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा.

दरअसल बसंत पंचमी को स्नान के लिये भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है. कुंभ यात्रियो को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिये व्यापक इंतजाम किये गये है. ज्यादा भीड़ बढऩे पर बेला, जोगिनिहाई, गढ़ व चाकघाट में वाहनो को रोका जायेगा. अलग-अलग होल्डिंग प्वाइंट का प्रभारी डीएसपी को बनाया गया है, साथ में थाने की पुलिस तैनात रहेगी. बसंत पंचमी के दिन शाही स्नान है और कुंभ में भीड़ बढ़ेगी. इसके लिये रीवा में प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी है. लगातार महाकुंभ के लिये हाइवे 30 से वाहन निकल रहे है. बसंत पंचमी के दिन प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी, ऐसे में वहा की स्थित को देखते हुए रीवा में व्यवस्था को लेकर पहले से ही तैयारी की गई है. रविवार की शाम प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय एवं एसपी विवेक सिंह चाकघाट बार्डर पहुंचे जहा सुरक्षा का जायजा लिया. यूपी-एमपी बार्डर का निरीक्षण करने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये. तडक़े से मानीटरिंग शुरू कर दी जायेगी ताकि हाइवे में किसी तरह का जाम न लगे. प्रतिदिन हजारो की संख्या में वाहन निकल रहे है. अन्य दिनो के अपेक्षा रविवार को बसंत पंचमी को देखते हुए हाइवे में दबाव ज्यादा रहा.

Next Post

रीवा से चलेगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, कर सकेगें ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Sun Feb 2 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 2 फरवरी, तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई. आर. सी. टी. सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का विशेष संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन 25 मार्च 2025 को रीवा से ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा के लिए रवाना […]

You May Like