मंगुभाई ने वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर किया माल्यार्पण

भोपाल,24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री पटेल ने आज यहाँ राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर रानी दुर्गावती का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माण प्रोत्साहन योजना के लिए आनलाइन आवेदन सुविधा शुरू

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने देश में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के कल-कारखानों को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) के तहत आनलाइन आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था मंगलवार से शुरू कर दी और आवेदन 21 अक्टूबर शाम छह बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। भारी […]

You May Like