रेल यात्रियों से जबरन पैसा मांगने वाले किन्नरों को जेल

भोपाल। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही से तीन किन्नरों को जेल भेजा गया है. किन्नर रिसिका, सिम्मी और गोल्डी को कोर्ट में पेश किया गया. भोपाल निवासी किन्नरों के खिलाफ निशातपुरा पोस्ट पर रेल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है.

किन्नरों पर आरोप है कि गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में बीते शुक्रवार को यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और गाड़ी में न्यूसेन्स (अशांति) फैलाने के साथ-साथ गाड़ी पर पथराव करने की घटना घटित हुई. मामला संज्ञान में आने के बाद इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की गई. 9 नवम्बर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 18 नवम्बर, 2025 तक न्यायिक अभिरक्षा जारी किए जाने पर तीनों को केंद्रीय कारागार भोपाल भेजा है.

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर रहा है. यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन या स्टेशन परिसर में किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 182 पर दें.

Next Post

स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ़्तार 

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी दौरान जीआरपी ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, जीआरपी जबलपुर […]

You May Like