
भोपाल।राज्य सरकार ने अंबेड़कर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में अवकाश की घोषणा की गई है. सामान्य प्रशासन के उप सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. शनिवार को जारी किए गए आदेशानुसार राज्य शासन द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मप्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है.
