सतना: रविवार को केन्द्रीय जेल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा सतना के तत्वाधान में डॉ0 राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष आईएमए शाखा सतना एवं डॉ0 एन0 के0 नेमा, आर्गनाइजिंग सेकेट्री आईएमए शाखा सतना व पूर्व जेल चिकित्सक केद्रीय जेल सतना के मार्गदर्शन में, जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के नेतृत्व में व विनय त्रिपाठी, समाजसेवी सतना के संयोजन में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का डॉ0 राकेश अग्रवाल द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। जेल अधीक्षक के साथ उपस्थिति जेल स्टॉफ द्वारा चिकित्सकीय टीम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ0 ललित गुप्ता, डॉ0 आलोक खन्ना, डॉ0 हरि अग्रवाल, डॉ0 क्षितिज गुप्ता, डॉ0 अपर्णा अग्रवाल, डॉ0 आशीष गुप्ता, डॉ0 आभा अग्रवाल, डॉ0 इश्तिा अग्रवाल, डॉ0 रूचि, डॉ0 सौम्या मिश्रा, डॉ0 रोली खन्ना, डॉ0 यशवी गुप्ता, डॉ0 सुमित अग्रवाल, डॉ0 सुनील अग्रवाल, डॉ0 विपिन मिश्रा, डॉ0 योगेश शुक्ला, डॉ0 आलोक भारती, डॉ0 हीरेन्द्र सिंह, डॉ0 एन0 के0 नेमा, डॉ0 प्रदीप्ति जैन, डॉ0 रेशु जैन, डॉ0 विपिन दुबे द्वारा बंदियों की जांच व उपचार किया गया।जेल अधीक्षक द्वारा जेल में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने में महती भूमिका निभाने हेतु डॉ राकेश अग्रवाल जी, डॉ एन0के0 नेमा का आभार व्यक्त किया गया और साथ ही जेल में उपस्थित होकर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किये जाने हेतु समस्त चिकित्सकीय टीम का भी आभार व्यक्त किया गया।
जेल स्टॉफ द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में पूर्ण योगदान किये जाने हेतु धन्यवाद दिया गया।इस शिविर में जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक श्रीकान्त त्रिपाठी, जेल उपअधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, सहायक जेल अधीक्षक/अष्टाकोंण अधिकारी अनिल प्रताप सिंह जेल चिकित्सालय स्टॉफ, अन्य जेल स्टॉफ व बंदीगण उपस्थित रहे।
नेत्र रोगी मिले 134 बंदी केंद्रीय जेल में नेत्र रोग से ग्रसित 134 बंदियों, अस्थि रोग से ग्रसित 86 बंदियों, मानसिक रोग से ग्रसित 11 बंदियों, मेडिसिन से ग्रसित 90 बंदियों, दन्त रोग से ग्रसित 39 बंदियों, सर्जिकल से ग्रसित 63 बंदियों, चर्म रोग से ग्रसित 47 बंदियों, स्त्री एवं प्रसूति रोग से ग्रसित 12 महिला बंदियो, शिशु रोग से ग्रसित 05 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। जेल में कुल 482 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया, जिसमें 428 पुरुष बंदी, 54 महिला बंदी व 05 बच्चे सम्मिलित रहे
