ग्वालियर में दिख रहा हड़ताल का असर, दफ्तरों में काम प्रभावित

ग्वालियर: आज देशव्यापी हड़ताल के कारण ग्वालियर चंबल में भी कई जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा है ट्रेड यूनियन और बैंकों की हड़ताल से बैंकों के अलावा डाकघर और रेलवे की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इन सभी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

हड़ताल के दौरान सड़कों को जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि ग्वालियर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अभी तक हड़ताल से अप्रभावित हैं। दावा किया जा रहा है कि आज देश में 25 करोड़ लोग काम नहीं करेंगे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Next Post

हड़ताल: केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लाखों कर्मचारी,17 मांगों पर विरोध

Wed Jul 9 , 2025
भोपाल: आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र श्रमिक संगठनों के आह्वान पर एक व्यापक आम हड़ताल आयोजित की गई। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बैंक, डाक सेवा, परिवहन, कोयला, निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों के लाखों कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में […]

You May Like