
इंदौर. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान” के तहत तिलकनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया.एसआरकेएस स्कूल, तिलक नगर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर प्रभावशाली चित्र बनाकर समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया.
