दसवीं- बारहवीं के लगभग 43 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
जबलपुर: मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा आगामी 25 फरवरी से शुरू हो रही है। यह बोर्ड परीक्षा जबलपुर जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 43000 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। जिसमें बारहवीं कक्षा के लगभग 19000 और दसवीं कक्षा के लगभग 24000 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने के पहले ही जिले में जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्र से प्रश्न पत्र को निकलवा कर परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष को सुरक्षित रूप से पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केदो पर नकल रोकने के लिए का गठन किया जाएगा।
98 में रेगुलर तो 5 में प्राइवेट परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा के मद्देनजर जिले में कुल 103 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 98 केंद्रों पर रेगुलर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तो वहीं 5 केंद्रों पर प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन सभी परीक्षा केंद्रों में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इन सभी केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष के साथ-साथ उडऩ दस्ता की टीम आकस्मिक रूप से निरीक्षक करेंगी।
4 से नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं
सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4 फरवरी से 9वीं एवं 11वीं कक्षा की फाइनल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भी तैयारी पूरी कर दी गई और सभी स्कूलों में निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा इन परीक्षाओं के टाइम टेबल भी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्राप्त हो चुके हैं।
