
रीवा।जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. आज 15 सितंबर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 1928 किसानों को 273.25 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 200 किसानों को 29.25 मीट्रिक टन, गुढ़ में 410 किसानों को 65 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र चोरहटा में 838 किसानों को 102 मीट्रिक टन, उमरी में 360 किसानों को 50 मीट्रिक टन तथा जवा में 120 किसानों को 27 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. अभी चाकघाट में 37.75 मीट्रिक टन, गुढ़ में 110.50 मीट्रिक टन, जवा में 83.97 मीट्रिक टन, चोरहटा में 100 मीट्रिक टन, तथा उमरी में 80 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है.
मऊगंज में 210 किसानों को बांटी गयी 45 मीट्रिक टन खाद
मऊगंज जिले में 15 सितंबर को 210 किसानों को 45 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. डबल लाक केन्द्र मऊगंज में 80 किसानों को 20 मीट्रिक टन तथा हनुमना में 130 किसानों को 25 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 139.09 मीट्रिक टन व हनुमना में 124 मीट्रिक टन खाद शेष है.
