पहाड़ों में दिखने लगी खूबसूरत हरी-भरी वादियां

जबलपुर: मानसून के बाद से अब शहर से लगे सभी पहाड़ों में हरियाली की खूबसूरत छठा बिखरने लगी है। भीषण गर्मी के चलते सभी पहाड़ पूरी तरह से बंजर हो गए थे। अब मानसून आने के बाद पहाड़ों में हरियाली छाने लगी है और इन हरियाली के बीच लोगों का सफर भी काफी रोमांचक होता जा रहा है। जबलपुर शहर से लगे कई क्षेत्रों में हरे- भरे पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है,लोग उनको अपने कैमरे में कैद किए बिना रह नहीं पाते हैं। खासतौर पर जबलपुर से कटंगी रोड, कटाव घाम,संग्रामपुर, पाटन के बगदरी फॉल सहित मंडला रोड में हरे भरे पहाड़ लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं और उनकी हरियाली से रास्ते का सफर और भी सुहाना हो जाता है।
पहाड़ों के बीच का झरना और भी सुहाना
बरसात होने के बाद कई पहाड़ों से झरने लगते हैं इनका नजर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जबलपुर शहर में कई ऐसी जगह है जहां पर बरसात में पहाड़ों के बीच से झरना या वॉटरफॉल बहने लगते हैं। जिनको देखने और इंजॉय करने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचते है। छुट्टियों के समय में बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इन वॉटर फॉल आदि जगहों पर देखने को मिलती है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और पिकनिक मनाते हुए खूब एंजॉय करते हैं।
इन जगहों पर दिखती है प्राकृतिक सुंदरता
जबलपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर कई ऐसी जगह है,जहां पर पहाड़ों के बीच हरियाली देखने को मिलती है। उसी क्रम में जबलपुर से लगभग 35 किमी दूर कटंगी से कुछ ही दूरी पर स्थित निदान वॉटर फॉल बारिश में यहां पहाड़ के ऊपर से अपनी अलग ही छठा बिखेरते हुए पानी गिरता है जिससे देखने वालों का मन आकर्षित हो जाता है। इसके अलावा शहर से लगभग 45 किमी दूरी पर पाटन के आगे घाट पार करके मुख्य सड़क से लगभग 2 किमी जंगल के अंदर बगदरी वॉटर फॉल है। यहां पहाड़ों की ऊंचाई से ये नजारा देखा जा सकता है। लगभग 20 किमी दूरी पर डुमना नेचर पार्क के अंदर स्थित खंदारी जलाशय वॉटर फॉल सिर्फ बारिश में ही देखने को मिलता है।

Next Post

धनखड़ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल जाएंगे

Fri Jul 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सोमवार को त्रिशूर जिले के पवित्र गुरुवायुर मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वह कोच्चि स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत […]

You May Like