
प्रयागराज कुम्भ से भोपाल जा रहा था परिवार
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पावला तिराहा बेलखेड़ा में निमार्णाधीन पेट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से छोटा हाथी पलट गया। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं जो प्रयागराज कुम्भ से भोपाल जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल रशीद 51 वर्ष निवासी उमरादुला बाग भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है रविन्द्र सिंह चौहान निवासी भोपाल की गाड़ी छोटा हाथी टाटा एसीई वाहन क्रमांक एमपी 04 एल डी 8685 चलाता है वह वाहन क्रमांक एमपी 04 एल डी 8685 से रविन्द्र सिंह चौहान के परिवार को प्रयागराज कुम्भ से भोपाल लेकर जा रहा था गाड़ी वह चला रहा था उसके बाजू में गजेन्द्र सिंह बैठा था गाड़ी के पीछे बाडी के अंदर रविन्द्र सिंह चौहान उनकी पत्नी सुमन सिंह चौहान, मां, बच्ची बाई चौहान, बेटा प्रियांशु चौहान, भांजा रोहित चौहान एवं परिचित की रामवती बाई, सरोज मिश्रा बैठै था। ग्राम पावला तिराहा बेलखेड़ा मे निमार्णाधीन पेट्रोल पम्प के पास पहॅुचा तभी पीछे से आ रही बस क्रमांक एमपी 66 जेडी 4102 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी गाड़ी में ंपीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसका छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे रविन्द्र सिंह, बच्ची बाई, सुमन सिंह, गजेन्द्र सिंह एवं अन्य सभी को हाथ पैर सिर एवं शरीर में चोटें आयीं हैं। घायलों केा उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से मेडिकल काॅलेज जबलपुर भिजवाया गया।
