
छिंदवाड़ा। उमरानाला और चौकी अंतर्गत पौनारी में गुरुवार को नाले में भहै युवक को एसडीआरएफ की टीम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ढूंढती रही। इस दौरान टीम ने करीब 3 किमी लंबे नाले में जगह जगह ढूंढा। शाम को एसडीआरएफ की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। आज फिर टीम फिर युवक की तलाश करेगी। बता दें कि नाले में पानी का बहाव अभी भी तेज है। सकरा होने के कारण पानी गहरा भी है। इसलिए ढूंढने में मशक्कत करना पड़ रही है।
यह है मामला
गौरतलब है कि बुधवार को वह किसी काम से लिंगा आया हुआ था। काम पूरा होने के बाद वह रात को घर लौट रहा था। बारिश के करण पौनारी के समीप नाले में रपटे के ऊपर से पानी जा रहा था। दोनो तरफ काफी ग्रामीण बाढ़ उतरने का इंतज़ार कर रहे थे। इस दौरान यह नशे की हालत में रपटा पार करने लगा। ग्रमीणों ने इसे रपटा पार करने से इनकार भी किया, लेकिन यह नहीं माना। रपटा पार करने के दौरान यह बाद कि चपेट में आ जाने से बह गया। जिसकी सूचना उमरानाला चौकी में दी गई। गुरुवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। दिनभर नाले में युवक की तलाश की। एसडीआरएफ को खाली हाथ लौटना पड़ा। चौकी प्रभारी पारसनाथ मार्को ने बताया कि आज टीम फिर तलाश करेगी। संभावना जताई जा रही है कि युवक लंबा बहने से आगे बांध में जा सकता है।
