जयपुर युवा संसद में सीधी के पुनीत ने किया प्रदेश का नेतृत्व

सीधी : जयपुर युवा संसद में सीधी के पुनीत ने प्रदेश का नेतृत्व करते हुये व्यवस्थाओं की सच्चाई बताई। राष्ट्रीय युवा संसद में सीधी के युवा ने जिले की लचर शिक्षा-स्वास्थ्य सहित उद्योग जैसे मुद्दों की आवाज उठाते हुए प्रदेश की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
सीधी जिले की बहरी तहसील के ग्राम हटवा के रहने वाले पुनीत शुक्ला पिता अशोक कुमार शुक्ला ने इस संसद में मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया। पुनीत ने सदन के सामने सीधी जिले और मध्य प्रदेश की लचर शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और उद्योगों की कमी जैसे गंभीर विषयों को उठाया। सीधी जिले पर उन्होंने कहा कि यहां जिला स्तर पर केवल दो छोटे कालेज हैं, कोई यूनिवर्सिटी नहीं है। सीधी जिले में 30 हजार से ज्यादा कालेजी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये भटकाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए युवाओं के हक की आवाज़ बुलंद की। जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय युवा संसद के 31वें सत्र में देश के 25 से अधिक राज्यों के युवाओं ने भाग लिया और इसमें मिनी इंडिया की झलक दिखी।

जिले की लचर स्वास्थ्य सेवा की बताई आपबीती
सीधी जिले की स्वास्थ्य सेवा की आपबीती बताते हुये पुनीत शुक्ला ने कहा कि यहां उपचार की समुचित व्यवस्थाएं नहीं है। पिछले वर्ष उनकी मां को अटैक आया तो रीवा हास्पिटल में ले गये वहां चार घंटे तक केवल जांच का कार्य ही किया जाता रहा और हर जांच की भारी भरकम शुल्क ली जाती रही। एक ही जांच रिपोर्ट नहीं मिली, बाद में एम्स भोपाल ले गये फिर भी मां नहीं बची।

बेबाकी से समस्या रखने पर हो रही सराहना
सीधी जैसे ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदेश की समस्याओं को बेबाकी से रखने के लिए सोशल मीडिया पर भी स्थानीय लोगों द्वारा पुनीत शुक्ला की काफी सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर सीधी जिले की स्वास्थ्य एवं शिक्षा की वस्तुस्थिति से पुनीत ने सही तरीके से अवगत कराया है, जिसका निदान होना काफी आवश्यक है।

Next Post

सीवन पुत्र टीम संगम धाम को दिलाएंगे विश्व प्रसिद्धि

Mon Sep 21 , 2026
सीहोर। सीवन पुत्र टीम द्वारा चलाए जा रहे चलो सीवन-पार्वती संगम धाम अभियान के तहत शनिवार को सीहोर के महिला घाट से मनाखेड़ा स्थित सीवन-पार्वती संगम धाम तक यात्रा निकाली गई. अभियान के दौरान नदी संरक्षण, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया गया. टीम ने संगम धाम को विश्व प्रसिद्ध […]

You May Like