आईईएस स्कूल ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान

सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल ने कक्षा एक से 11 वीं के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया. इस कार्यक्रम में आईईएस के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया, और उन्हें नकद पुरस्कार, छात्रवृत्तियां और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया.

समारोह का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. बालागुरु के एवं प्रोफेसर डॉ सुनीता सिंह, चेयरपर्सन आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर द्वारा किया गया.डॉ. बालागुरु के ने माता-पिता को प्रोत्साहित किया कि वे अपने बच्चों को उनकी रुचियों के आधार पर करियर चुनने में प्रेरित करें और उनका समर्थन करें वही विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया. ग्रुप डाइरेक्टर प्रो.मनीषा क्वाथेकर ने अतिथियों एवं पालकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने गर्व के साथ अपने बच्चों को मंच पर सम्मान प्राप्त करते देखा. उन्होंने छात्रो की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.

 

 

 

Next Post

नीट परीक्षा 3 मई को, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

Tue Apr 28 , 2026
इंदौर: इंदौर में 3 मई को होने वाली नीट त्र परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं. तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसीएस अनुपम राजन ने की.इंदौर से कलेक्टर शिवम वर्मा […]

You May Like

Play sound