सीवन पुत्र टीम संगम धाम को दिलाएंगे विश्व प्रसिद्धि

सीहोर। सीवन पुत्र टीम द्वारा चलाए जा रहे चलो सीवन-पार्वती संगम धाम अभियान के तहत शनिवार को सीहोर के महिला घाट से मनाखेड़ा स्थित सीवन-पार्वती संगम धाम तक यात्रा निकाली गई. अभियान के दौरान नदी संरक्षण, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया गया. टीम ने संगम धाम को विश्व प्रसिद्ध बनाने का संकल्प भी लिया. अभियान की शुरुआत महिला घाट पर मां सीवन की पूजा-अर्चना और मछलियों को दाना डालकर की गई. इसके बाद संगम पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. संगम धाम पर पहली बार 25 मीटर लंबी चुनरी मां सीवन-पार्वती को अर्पित कर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई. पार्वती नदी के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को पार्वती पुत्र के रूप में शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में गोपाल आर्य,महमूद अली, नसीब पटेल सहित ग्रामीणों ने नदियों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी पर विचार रखे.

 

Next Post

स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण कर बांटी दवाएं

Mon Sep 21 , 2026
सीहोर। शुगर फैक्ट्री चौराहा सीहोर क्लब में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं वार्ड 24 के पार्षद अजय सिंह के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया. सचिव विपुल चांडक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रुचि […]

You May Like