अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगम सेवालय का आयोजन, महिलाओं के सम्मान में हुआ विशेष कार्यक्रम

छतरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगम सेवालय द्वारा एंजल पब्लिक स्कूल सागर रोड) में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया मौजूद रहीं। वहीं ब्रह्म कुमारी आश्रम से बहन रीना और बहन कल्पना ने भी मंच साझा किया। वक्ताओं ने महिलाओं की समाज में भूमिका, उनकी चुनौतियों और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहन रीना, बहन कल्पना सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगम सेवालय की अंजू अवस्थी और विपिन अवस्थी ने कार्यक्रम का संयोजन किया और उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना था। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : सीएम डॉ. यादव

Sun Mar 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राचीन अवंतिका नगरी में सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के दौरान परंपरागत रूप से सैनिक छावनियों से सैनिक विजयी पताका और चिन्ह लेकर चल समारोह के रूप में नगर में उत्सव मनाते थे। बाद में इस उत्सव को गेर नाम दे दिया। […]

You May Like