शहर में 100 एसी बसों के संचालन पर मंथन, अतिक्रमण को हटाने दिए निर्देश

जबलपुर: पी.एम. ई-बस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली 100 ए.सी. बसों के शहर में संचालन और बेहतर रखरखाव के क्रियान्वयन के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें महापौर एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा बसों के संचालन और पुराने बस स्टॉपों के अतिक्रमणों को हटाने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जाकर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महापौर ने बताया कि बहुत शीघ्र ही नगर निगम के सभी बस स्टॉप सर्वसुविधायुक्त होने के साथ-साथ पुराने बस स्टॉपों को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।

महापौर एवं निगमायुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसी के संचालकों एवं प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि जितने भी आपके द्वारा बस स्टॉप संचालित किये जा रहे हैं, उनकी स्थिति बहुत दयनीय है। आप सभी के द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है जिसके कारण वहां पर कब्जे और अतिक्रमण हो रहे हैं। आप सभी प्रतिनिधि अपने-अपने आवंटित बस स्टॉपों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों को साफ स्वच्छ एवं उपयोगी बनाएं अन्यथा आप सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी

Next Post

ईडी ने धन शोधन जांच में पीएफआई से जुड़ी 67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Sun Nov 9 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के स्वामित्व और नियंत्रण वाली 67.03 करोड़ रुपये मूल्य की आठ और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक ये संपत्तियां विभिन्न ट्रस्टों और उसके राजनीतिक मोर्चे, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।