नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) प्रीमियम कुकवेयर और होम अप्लायंसेज़ बनाने वाली कंपनी टेफाल ने वर्ष 2025-26 में 40 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना के साथ गुरूवार को यहां भारत के लिए अपनी अब तक की सबसे व्यापक और नवाचार-प्रेरित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का अनावरण किया।
ग्रुप एसईबी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कक्कड़ ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के साथ नये उत्पादोें का अनावरण किया। इस मौके पर श्री कक्कड़ ने कहा कि स्थानीयकरण और टिकाऊपन पर विशेष ज़ोर देते हुये टेफाल ने भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार अपने नवीनतम उत्पाद प्रस्तुत किए हैं।
उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को टेफाल प्रीमियर ब्रांड के तहत उतारा गया है। 2025-26 में 40 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना के साथ टेफाल श्रेणियों का विस्तार और स्थानीय नवाचार को गति दे रहा है। 10 से अधिक उत्पाद पूरी तरह भारत के लिए डिज़ाइन और डेवलप किए गए हैं तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित निर्माण इकाई में बनाए जा रहे हैं। यह सुविधा इन-हाउस मोटर निर्माण को भी सपोर्ट करती है। टिकाऊपन को प्राथमिकता देते हुए टेफाल ऐसे उत्पाद विकसित कर रहा है जो लंबे समय तक चलें और बार-बार बदले जाने की आवश्यकता को कम करें, जिससे पर्यावरणीय अपशिष्ट भी घटे।
श्री कक्कड़ ने कहा “ टेफाल प्रीमियर न:न सिर्फ़ हमारे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का शोकेस है बल्कि यह दिखाता है कि हम विचारशील डिज़ाइन, नवीनतम तकनीक और यूज़र-केंद्रित नवाचार के ज़रिए रोजमर्रा की ज़िंदगी को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत ग्रुप एसईबी के लिए एक प्रमुख बाज़ार है और हमारी बद्दी निर्माण इकाई हमें वैश्विक मानकों वाले उत्पाद, भारतीय ज़रूरतों के अनुरूप बनाकर प्रदान करने में सक्षम बनाती है। जैसे-जैसे भारतीय उपभोक्ता प्रीमियम उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं, हम अपने डिफरेंशिएटेड प्रोडक्ट रेंज, विस्तृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और आक्रामक पोर्टफोलियो विस्तार के ज़रिए आधुनिक भारतीय घरों को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में अग्रसर हैं।”
