पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 06 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.50 प्रतिशत लुढ़ककर 63.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.05 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

 

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

रुस ने 174 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये

Fri Jun 6 , 2025
माॅस्को, 06 जून (वार्ता) रूस ने यूक्रेन के 174 ड्रोन हमले को विफल करते हुए गुरुवार रात उन्हें मार गिराया और काले सागर के ऊपर तीन यूक्रेनी नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइल हमलों को भी विफल करके उन्हें नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“वायु रक्षा प्रणालियों ने […]

You May Like

मनोरंजन